अमर भगत
पाकुड सहित पूरे जिले के थाना परिसर में मंगलवार शहीद दिवस पर वीर सेनानियों को याद करते हुए जिला का हर थाना परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में शाहिद दिवस मनाया गया, पाकुड थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सह थाना प्रभारी, अमरापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, और जिला के कई थाना परिसर में शाहिद दिवस पर वीर स्वंत्रता सेनानियों को याद किया गया और दो मिनट का मोन रखा गया। अमरापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया भारत देश वीर सेनानियों के चलते ही महफूज था और आज भी है।एसआई ब्रजकिशोर सिंह,प्रेमचंद भगत, सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।





