Search

May 15, 2026 9:04 pm

यातायात नियम अपनाए,सुरक्षित झारखंड बनाएं।

सतनाम सिंह

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2024 उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पी एम कुजूर के निर्देशानुसार महेशपुर थाना पाकुड़ स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय गिरबाडी , महेशपुर पाकुड़ के विद्यार्थी एवं शिक्षक के बीच सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन करने यथा बिना हेलमेट (ड्राइवर व को पस्सेंजर) वाहन न चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार एवं अन्य चार पहिया वाहन न चलाने एवं तेज गति, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने एवं अन्य जैसे सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों का अनुपालन करने एवं यातायात नियमो के प्रति जागरूक रहने को लेकर महेशपुर थाना प्रभारी एवं थाना के अन्य पदाधिकारीयों एवं जिला सड़क-सुरक्षा कोषांग के सदस्यों के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थी एवं विद्यालय के कर्मीयों एवं शिक्षको को सभी प्रकार के गाड़ी का परिचालन करते समय गाड़ी के आगे पीछे का नंबर प्लेट स्पष्ट एवं परिवहन विभाग के नियमानुसार अवश्य लगाने एवं तथा हेलमेट आईएसआई मार्क का ही लगाने, वाहन की गति अपने कंट्रोल में रखने साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के कोई भी स्कूल के विद्यार्थी को घर से स्कूल आने के क्रम में दो पहिया वाहन /चार पहिया वाहन को खुद परिचालन न करके आने एवं अन्य यातायात नियमानुसार सभी सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने से बचे क्यों की इस सभी दुर्घटनाओ मे मरने वाले ज्यादा तर लोगो की उम्र 18-30 है और तो और ज्यादा तर वाहन चालक भी है और इन सभी सड़क दुर्घटनाओ से बचने का एक ही उपाय है सभी यातायात का नियमों का पालन करें और जागरूक एवं सजग रहे l क्यों की आये दिन देखा जा रहा है की जिला पाकुड़ के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र मे दो पहिया वाहन तेज गति से वाहन चलाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाता है और इस कारण वस छोटे वाहन कभी कभी बड़े वाहनो की चपेट मे आ जाते जिसके की उनकी जान चली जाती यथा गंभीर रूप से घायल भी हो जाते है l अतः ओवरस्पीड वाहन न चलाने को लेकर हमें गंभीरता से सोचना चाहिए और जागरूक होकर अपनी व अपने परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है l इसके साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों,परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के सभी पदाधिकारी कर्मियों के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने को लेकर शपथ भी ली गई l
जागरूकता कार्यक्रम मे थाना प्रभारी महेशपुर, सहायक थाना प्रभारी ,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं रोड इंजीनियर एनालिस्ट एवं अन्य सड़क सुरक्षा के कर्मी एव विद्यालय के प्रिंसिपल एवं शिक्षक अन्य स्कूल स्टाफ शामिल थे।

img 20240130 wa00258221889717386852029
img 20240130 wa0024430488793188638050

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!