Search

May 15, 2026 8:23 pm

भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भगत के अध्यक्षता में मंगलवार को गांव चलो अभियान को लेकर एक बैठक डाक बंगला परिसर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक व संयोजक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल के उपस्थिति में हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन सभी भाजपा बूथ अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड अंतर्गत सभी गांव में गांव चलो अभियान चलना है। सभी गांव में टोली बनाकर घर-घर जाकर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार का जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी देना है। साथ ही सभी ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने हेतु सहयोग का अपील करना है। आप सभी कार्यकर्ता अपने गांव में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से भी ग्रामीणों को बताना है। साथ ही मौके पर अन्य भाजपा नेताओं ने भी अपना संबोधन किया।मौके पर उपस्थित भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, मंडल अध्यक्ष संजीव भगत, विधानसभा विस्तारक संजय दास, हृद्धानंद भगत, मोहन चौबे, जोगेश टुडू, सुखलाल मिर्धा, सहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240130 wa00414708037026175361938

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!