Search

May 15, 2026 8:19 pm

पार्टी के विश्वास पर खरे उतरे भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे,दूसरी पारी के लिए चुने गए अमृत पांडे।

पार्टी के द्वारा अमृत पांडे के ऊपर विश्वास जताते हुए पुनः पाकुड भाजपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

विश्वास और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिया खरा उतरना ही मेरा फर्ज है,अमृत पांडे।

रामकुमार भगत

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय को पुनः भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर पाकुड़ जिला के कार्यकर्ता में खुशी की लहर है. उनके पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन कार्य को तेज करने के साथ-साथ पूरी निष्ठा के साथ संगठन कार्य जारी रहेगा. समय का हर पल और जीवन का कण-कण भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित है. बाबूलाल मरांडी जी और कर्मवीर सिंह जी ने जिस प्रकार विश्वास मुझ पर रखा है उस विश्वास को पूरे निष्ठा के साथ निभाएंगे. बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में और संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिले की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्नेह से बड़ी ऊर्जा मिलती है. जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने जिले भर के सभी कार्यकर्ताओं नेताओं एवं पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हम सब दिन रात एक करेंगे.
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, दानियल किस्कू, जामू मरांडी, कैलाश सिंह, आशीष हेंमब्रम,तपन मंडल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, साधन झा, बीरबल मंडल, पुलक घोष, शिलारानी हेंब्रम, शबरी पाल, मनोरमा देवी, रविशंकर झा, इवरण सिंह गुजराल, पिंका पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय को बधाई दी.

img 20240130 wa00466684068262291563572

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!