Search

May 15, 2026 6:57 pm

झामुमो के स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने का लिया निर्णय।

इकबाल हुसैन

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे बुधवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।बैठक मे प्रखंड अध्यक्ष श्री मियां ने बताया की लोगों के भरोसा के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल में उतारा जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। 2 फ़रवरी को झामुमो स्थापना दिवस के कार्यक्रम में गाजे-बाजे एवं दल बल के साथ दुमका गाँधी मैदान पहुंचने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।बैठक मे सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम, रुहुल अमीन, बुदल यादव,साइमन मुर्मू, मुताहार शेख,बिनीता मरांडी, जासिमुद्दीन शेख, जोशीम शेख, कालिदास सोरेन, मुबारक करीम,हसीबूल शेख,जोगेंद्र मुर्मू,अलामीन शेख समेत सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240131 wa0076356235560482128608

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!