Search

July 1, 2026 6:22 am

दर्दनाक हादसा: ढलान पर बेकाबू टेंपो पलटा, पति-पत्नी की मौत, एक घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा-कुंजबोना पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर लब्दाघाटी के पास बुधवार देर शाम एक अनियंत्रित टेंपो के पलट जाने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालीपाड़ा गांव निवासी चार्लेश मराण्डी (55 वर्ष) अपनी पत्नी सविता हांसदा (45 वर्ष) तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ टेंपो (जेएच 04 टी 5357) से लिट्टीपाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लब्दाघाटी के तीव्र ढलान पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में तीनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चार्लेश मराण्डी और सविता हांसदा की हालत गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घायल का इलाज जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!