Search

May 14, 2026 8:55 pm

वाहन जांच में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना।

पाकुड़। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को आमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा मुख्य मार्ग पर विशेष एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी और लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में संचालित हुआ। जांच के दौरान दोपहिया, टेंपो, बस और ट्रैक्टर समेत कुल 30 से 35 वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान कई तरह की लापरवाही सामने आई। बिना हेलमेट वाहन चलाना, ड्राइविंग लाइसेंस का अभाव, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना और बस-टेंपो की छत पर यात्रियों को बैठाना जैसे गंभीर उल्लंघन पाए गए। इन मामलों में कुल 38,850 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सबसे बड़ी कार्रवाई एक बस पर की गई, जिसमें बैठने की निर्धारित क्षमता से करीब 50 अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। इस मामले में अकेले बस पर 37,150 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी है। अभियान का उद्देश्य न सिर्फ जुर्माना वसूलना, बल्कि लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।

img 20260514 wa00153537790812793063470
img 20260514 wa00142412165572553844873

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!