Search

August 8, 2026 2:17 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, सात घंटे सड़क जाम।

चेकनाका से महज 100 मीटर दूर हादसा, चौकीदार की लापरवाही पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते शुक्रवार देरशाम पाकुड़ -हिरणपुर मुख्य पथ के तोड़ाई निकट एक अज्ञात भारी वाहन से टकरा जाने से बाइक सवार तोड़ाई निवासी मिलन मण्डल के एकमात्र पुत्र अनूप मण्डल (22) गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बंगाल ले जाते वक्त रास्ते मे ही मौत हो गई। इसको लेकर आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क में रख जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने साथ रात को ही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ,पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता , थाना प्रभारी विनय कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचे। शनिवार सुबह स्वजनों से प्रशासन की वार्ता होने के बाद जाम को हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम को लेकर एम्बुलेंस से सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने बाइक से देरशाम साढ़े सात बजे पाकुड़ से घर वापस घर लौट रहा था। जहां तोड़ाई स्थित बेरियर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खड़ी अज्ञात भारी वाहन से टकरा गया। जिससे वह गम्भीर अवस्था मे सड़क में पड़ा रहा। जबकि चेकनाका पर चौकीदार लक्ष्मी रविदास भी ड्यूटी में मौजूद था। घटना के बाद चालक भारी वाहन लेकर भाग निकला। इसकी सूचना मिलने साथ स्वजन घटनास्थल पहुंचे व घायल को तुरन्त सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां गम्भीर अवस्था देख चिकित्सको ने रेफर कर दिया। इसके बाद धुलियान स्थित अपो अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद तुरन्त इसे जंगीपुर बासमती अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने रात 11 बजे शव को सड़क में रख जाम कर दिया। जहां लोग उचित मुआवजे व चौकीदार के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस प्रशासन व सीओ रात भर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। जो हो नही पाया। जिसकारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की काफिला खड़ी हो गई। सभी आवागमन बाधित हो गया। सुबह सीओ , पुलिस निरीक्षक , थाना प्रभारी सहित जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी के प्रतिनिधि अमित मण्डल उर्फ देवा ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से सुबह को काफी देर तक वार्ता किया। जहां स्वजनों ने मुआवजा , चौकीदार के ऊपर कार्रवाई की मांग रखी। इस दौरान थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए चौकीदार को पुलिस के हवाले कर दिया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि चौकीदार के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही बीमा राशि को लेकर हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी किया। वही सीओ ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना अनुग्रह अनुदान के तहत दो लाख की राशि जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद सुबह करीब सवा सात बजे जाम को हटाया गया। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है। मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद की जाएगी। दुर्घटना अनुग्रह अनुदान राशि जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

img 20260808 wa00097420448410253982568
img 20260808 wa00083245458410383185602
img 20260808 wa00073884812023975387994

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!