राजकुमार भगत
पाकुड़।आगामी 2 फ़रवरी को को राहुल गांधी के “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का आगमन पाकुड़ जिला मे हो रहा है । इसकी सफलता को लेकर जिले भर के तमाम कार्यकर्ता जुटे हैं। 2 फरवरी को सदर प्रखण्ड के नशीपुर मे राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे । जिसकी तैयारी की जा रही है । कार्यक्रम की सफलता हेतु झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह साहेबगंज प्रभारी उदय लखमानी के नेतृत्व में पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव सोनू आलम ने साहेबगंज जिला के उधवा इंग्लिश ग्राम का दौरा कर बैठक किया और जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया । मालूम हो कि कार्यक्रम में अपार जनसमूहों को जुटाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और 2 फरवरी को राहुल गांधी के आने की जानकारी दे रहे हैं। यह राहुल गांधी का पाकुड़ जिला में पहले दौर होगा। उनके आगमन को लेकर उनके स्वागत सत्कार हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।






