रामकुमार भगत
पाकुड़। गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा राजमहल विधानसभा प्रभारी बाबू धन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अभियान से जुड़ कर अपने-अपने बूथों पर बैठक कर बूथ कमेटी का गठन करें। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु तैयार रहें।केंद्र सरकार के योजनाओं को सभी मतदाताओं के बीच में रखना एवं प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत लाभुकों को जानकारी हर मतदाता को दे।भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु चुनाव में जीत हेतु गांव चलो अभियान का मंत्र देते हुए कहा कि आगामी दिनों एक दिन पूरे 24 घंटा कार्यकर्ताओं को दूसरे बूथ पर जाकर बूथ की मजबूती हो आगमी बिगत दिनों यह कार्यक्रम चलने वाला है और इसमें कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। गांव चलो संपर्क अभियान में शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव पहाड़िया युवा मोर्चा के नेता रविशंकर झा नगर उपाध्यक्ष प्रियंका पटेल,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष युवा मोर्चा कोटल पोखर जितेंद्र सिंह, सुनील पहाड़िया,देवासम पहाड़िया,आशीष पहाड़िया ने भाग लिया।







