Search

May 15, 2026 4:53 pm

अंग्रेजी लिटरेसी प्रोग्राम को बढ़ावा देने को लें बच्चों के बीच शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन

विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ शहर के हरिणडांगा उच्च विद्यालय परिसर में अंग्रेजी लिटरेसी प्रोग्राम को और प्रभावी बनाने के लिए एक शैक्षणिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के लगभग 40 विद्यालयों के 80 छात्र छात्राओं ने अंग्रेजी भाषा के अलग-अलग एक्टिविटी में भाग लिया।स्वयं सेवी संस्था फेस द्वारा भीवा आईएमसी संस्था के आर्थिक मदद एवं एलएफडब्ल्यू मुंबई के शैक्षिक तकनीक के माध्यम से पाकुड़ जिले के पाकुड़ तथा हिरणपुर प्रखंड के 133 सरकारी विद्यालय के कक्षा 3 से 8 के लगभग 45 हजार छात्राओं को सुगमता से प्रभावी तौर पर अंग्रेजी भाषा को सिखाने हेतु चलाया जा रहा एक संपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम है। जिसके तहत समय-समय पर बच्चों के मनोबल वृद्धि हेतु कार्यक्रम कराया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2023- 24 के लिए पाकुड़ प्रखंड के छात्र-छात्राओं को हरिणडांगा उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक तथा छात्रों के अभिभावक भी बच्चों के मनोबल वृद्धि हेतु मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का अंग्रेजी शब्द प्रतियोगिता था जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में पाकुड़ बीईईओ सुमित मरांडी, हरिणडांगा उच्च विद्यालय के एचएम, फेस के सचिव रितु पांडे, देवज्योति बनर्जी, हिना परवीन,अजहर, शमीम, सौरभ, शहनवाज, प्रिया, मेहबूब आदि सामिल रहे।

img 20240201 wa00757209923393294692164

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!