युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अन्याय के खिलाफ निडर होकर लड़ना सिखाएंगे राहुल गांधी: तस्लीम।
सतनाम सिंह
पाकुड़: मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्यायाध यात्रा आज पाकुड़ के नसीपुर पहुंचेगी। जहां राहुल गांधी युवाओं को अन्याय के खिलाफ निडर होकर लड़ना सिखाएंगे। पाकुड़ के युवाओं में जोश भरने के लिए हमारे प्रेरणा स्रोत युवा नेता राहुल गांधी पाकुड़ आ रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेस के यूथ जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट ने कही। उन्होंने कहा कि अब युवा काग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठन के संचालन व संगठन को जनता तक पहुंचाने की टिप्स देंगे। पूरे राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से युवा कांग्रेस के डेलीगेट नशीपुर पहुंचेगे और कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। उन्हें बताएंगे कि किस प्रकार युवाओं को राजनीति में अपनी पकड़ बनानी है, और युवा कांग्रेस किस प्रकार कांग्रेस को सत्ता में बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बुलेट ने कहा कि पाकुड़ के युवा राहुल गांधी के स्वागत को तैयार हैं और यहां के लोग उनको देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण राहुल गांधी के यह न्याय यात्रा है। इस न्याय यात्रा से लोगों में न्याय की आस जगेगी।







