Search

May 15, 2026 1:54 pm

प्यादापुर ओवर ब्रिज के नीचे घायल अवस्था में मिली नाबालिक बच्ची।

स्वराज सिंह

पाकुड मुफस्सिल थाना क्षेत्र प्यादपुर ओवरब्रिज के नीचे घायल अवस्था में एक नाबालिक बच्ची पड़ी मिली है,स्थानीय ग्रामीण की मदद से पुलिस ने बच्ची की पहचान महमूदा खातून,पिता अजीजुर रहमान,ग्राम प्यादापुर से की है, पुलिस के द्वारा बच्ची के पिता से पूछताछ करने पर पता चला की बच्ची महमुदा खातून अपनी सहेली के साथ रविवार दोपहर3.30 बजे बाहर घूमने के लिए गई, पुलिस के द्वारा बच्ची की सहेली से पूछताछ करने पर पता चला की बच्ची अपनी सहेली के पास आई ही नहीं,मुफस्सिल पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड सोनाजोड़ी भेजा दिया गया है,जहां बेहतर इलाज करने बाद बच्ची ने पुलिस के समक्ष ब्रिज के कूदने की बात कबूली है, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया की बच्ची के द्वारा खुद ब्रिज से कूदने की बात कबूल ली गई है,वर्तमान में बच्ची की स्थिति सामान्य है,थाना प्रभारी ने आगे बताया बच्ची के द्वारा खुद कूदने या फिर किसी तरह का कोई पारिवारिक दवाब हो सकता है बच्ची के बेहतर इलाज के बाद बच्ची से पूछताछ कर अग्रसर जो करवाई होगी की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!