Search

May 13, 2026 12:25 pm

अंचल निरीक्षक ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया रक्तदान।

एक कॉल पर दौड़े चले आए अंचल निरीक्षक रक्त अधिकोष।

रक्तदान महादान दान है:देवकांत सिंह।

बजरंग पंडित

पाकुड़ :- इंसानियत फाउंडेशन जिस तरह रक्तदान क्षेत्र मे योगदान दे रहे है काफ़ी सराहनीय है सभी स्वस्थ मनुष्य क़ो रक्तदान करना चाहिए, ताकि असहाय गरीब जरूरतमंदो क़ो निस्वार्थ भाव से सहायता हो सके |दुनिया का सबसे बड़ा दान क़ोई है तो वे रक्तदान है |महेशपुर हाटपारा रहीम खान के दो बच्चे राहत खान 8 साल एवं माही खान 5साल की है दोनों बच्चे क़ो थैलेसीमिया नामक बीमारी से ग्रसित है इनका इलाज सदर अस्पताल सोनाजोरी मे हो रहा है|डॉक्टर ने तत्काल खून चढ़ाने की सलाह दिया |रहीम खान इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन एवं सचिव बानिज शेख से संपर्क किया |इसकी जानकारी समूह दिया गया समूह से साहबजपुर के 28 वर्षीय राजीबूल शेख और पाकुड़ ब्लोक के अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह क़ो बानिज शेख ने संपर्क किया, रक्त के जरूरतमंदों की फरियाद सुन रक्तदान करने हेतु ड्यूटी छोड़ पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुंच एबी पॉजिटिव रक्तदान किया | अंचल निरीक्षक ने युवाओं को रक्तदान करने हेतु अपील कर नेक कार्य किया है, सबकी भागीदारी अत्यंत आवश्यकता है, मौक़े पर रहीम खान के परिवार संस्था के सचिव बानिज शेख कर्मचारी नविन कुमार उपस्थित थे |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!