Search

May 13, 2026 11:40 am

लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में बेहतरीन कार्य करने वाले बीएलओ को किया जाएगा सम्मानित : सहायक समाहर्ता

वोटिंग बढ़ाने के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण, 80 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य

प्रशांत मंडल

पाकुड़। पाकुड़ सदर प्रखंड, हिरणपुर प्रखंड एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभागार कक्षो में मंगलवार को आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और स्वीप गतिविधि बढ़ाने को लेकर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया ने किया।
सहायक समाहर्ता के द्वारा आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 में प्रत्येक बूथ पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान करने और स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। डॉ कनवाड़िया ने बीएलओ से मतदाता के साथ होने वाली संवाद को सुना कि किस प्रकार अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाया जा सके ,हिरणपुर प्रखंड के बीएलओ 124 जिन्नत परवीन के द्वारा बताया गया कि पर्व के समय सभी बाहर गये लोग अपने घर वापस आयेंगे। उनके घर जाकर सभी लोगों से बिना किसी भेद- भाव, जाति-धर्म के योग्य उम्मीदवार चयन हेतु मतदान करने का अनुरोध किया जाएगा जिससे हमारा देश गौरवशाली बने।वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष टिप्स दिए।मौके पर तीनों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, एसएमपीओ पवन कुमार एवं भूषण कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
फोटो:-

img 20240206 wa00149047637813176223313
img 20240206 wa00175764492530929310648
img 20240206 wa00154803152070313893791
img 20240206 wa00164713636979865796118

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!