Search

May 13, 2026 11:46 am

उपायुक्त ने जिला परिवहन कार्यालय के साथ निबंधन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

डीटीओ एवं निबंधन कार्यालय के बाहर डेरा डालें दलालों की लगातार आ रही थी खबर।

उपायुक्त ने डीटीओ को दिया निर्देश कहा बाहरी लोगो का जमावाड़ा ना लगाया जाए

स्वराज सिंह

पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने मंगलवार को जिला परिवहन एवं रजिस्ट्री ऑफिस का किया औचक निरीक्षण व कार्यालय की वस्तु स्थिति को जाना, उपायुक्त का वाहन जैसे ही जिला परिवहन कार्यालय में पहुंचा को वहां कार्यालय के बाहर भीड़ में भगदड़ मच गई,जिसमे वो दलालों में भी भगदड़ मची जो दिन रात कार्यालय के बाहर डेरा डाले हुए थे, स्वयं उपायुक्त वाहन से उतरकर कैंपस में उपस्थित एक-एक लोगों से पूछताछ करने लगे की आप यहां किस काम से आए हैं, क्या परेशानी है। उपायुक्त के द्वारा डीटीओ कार्यालय के अंदर कर्मियों से भिड़ संबंधित पूछताछ की,और सख्त हिदायत दी बेवजह भीड़ न लगाई जाए अन्यथा करवाई सुनिश्चित है,उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर को सख्त रोक लगाने हेतु निर्देश दिए और कहा की किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल के जांच के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत लिया गया है ,हालांकि पूछताछ कर छोड़ देने का आदेश उपायुक्त के द्वारा दिया गया है, डीटीओ ऑफिस से निकलकर डीसी रजिस्ट्री ऑफिस में पहुंचे वहां भी उन्होंने ऑफिस के कामकाज के बारे में विस्तार से रजिस्टर सौरभ वर्मा से जानकारी ली । कैंपस में उपस्थित डिड रायटरों से डीसी ने उनकी परेशानी और आवश्यकता के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ने बताया कि उन्हें बैठने के लिए स्टाल और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। मौके पर मौजूद निबंधन पदाधिकारी सौरभ वर्मा को उपायुक्त ने पब्लिक की सुविधा को देखते हुए स्टॉल बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही कैंपस में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद के प्रशासक को डीसी ने दूरभाष पर निर्देश दिया। पाकुड़ में डीसी मृत्युंजय बरनवाल के द्वारा मंगलवार को औचक डीटीओ और रजिस्ट्री ऑफिस की जांच किए जाने की खबर पूरे शहर में चर्चा के विषय पूरी दिन बना रहा। उल्लेखनीय की हाल के दिनों में लगातार मीडिया में डीटीओ ऑफिस के कामों में लेट आती रही है।इसी को लेकर डीसी ने मंगलवार को डीटीओ ऑफिस और रजिस्ट्री ऑफिस की औचक जांच की है।

img 20240206 wa00196360469929902265030
img 20240206 wa00205937848992098435308

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!