Search

May 13, 2026 10:48 am

518 आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराया गया वृद्धि निगरानी उपकरण।

राजकुमार भगत

पाकुड़। उपायुक्त पाकुड़ ने आंगनबाड़ी की स्थिति में सुधार करने के लिए अहम कदम उठाया है । इस हेतु जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नई तकनीकों के उपकरण की सुविधा उपलब्ध करायी गई है।जिले के 518 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वृद्धि निगरानी उपकरण (जीएमडी ) की आपूर्ति की गई है। इससे बच्चे, किशोरी व महिलाओं का वृद्धि निगरानी नियमित व सटीक रखा जा सकेगा। पाकुड़ परियोजना अंतर्गत 64 Infantometer, 61 Stadiometer, 63 Digital Mother & Child Weighing Machine हिरणपुर परियोजना अंतर्गत 56 Infantometer, 71 Stadiometer, 85 Digital Mother & Child Weighing Machine, लिट्टीपाड़ा परियोजना अंतर्गत 05 Infantometer, 24 Stadiometer, 44 Digital Mother & Child Weighing Machine, महेशपुर परियोजना अंतर्गत 280 Infantometer, 261 Stadiometer, 235 Digital Mother & Child Weighing Machine, अमड़ापाड़ा परियोजना अंतर्गत245 Infantometer, 40 Stadiometer, 21 Digital Mother & Child Weighing Machine,एवं पाकुड़िया परियोजना अंतर्गत 68 Infantometer, 61 Stadiometer, 70 Digital Mother & Child Weighing Machine की आपूर्ति की गयी है। उपायुक्त महोदय ने बताया कि केंद्रों में वृद्धि निगरानी उपकरण उपलब्ध होने से बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं की नियमित सटीक रूप से वृद्धि निगरानी की जांच होगी. जांच के बाद ससमय उन्हें उचित परामर्श दिया जा सकेगा।

img 20240207 wa00472501355284301735239

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!