इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के गायबाथन पंचायत अंतर्गत बाबा तिलका मांझी क्लब की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय फुटबाल खेल का शुभारम्भ किया गया। जिसमे कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला होना है । फुटबॉल खेल के शुभारम्भ मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो नेता सह जीप सदस्य समसून मुर्मू एवं झामुमो नेता सह मुखिया सुनीराम मुर्मू सहित अन्य शामिल हुए।खेल कमिटी के अध्यक्ष रायसेन टुडू ने जानकारी देते हुए बताया की बाबा तिलका मांझी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है।आज फुटबॉल खेल का उद्घाटन मैच आरडीएस जबॉय स्टार एफसी वनम एफसी परगना टोला की टीम के बिच हुआ।जिसमे आरडीएस जबॉय स्टार एफसी को एफसी परगना टोला की टीम ने पलेंटी मे एक गोल से पराजित किया।वही इस प्रतियोगिता मे विजेता टीम को 50 हजार रूपये एवं उपविजेता टीम को 40 हजार रूपये नगद देकर सम्मानित किया जायेगा।इस अवसर पर संतोष मुर्मू, सोभान सोरेन, मनीराम मुर्मू, लखन मुर्मू, दिनेश सोरेन,जोशेफ मुर्मू, अजित सोरेन, साधन सोरेन, एलियास मुर्मू समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।






