अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को पाकुड़िया में क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया । प्रशिक्षुओं को प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया पंचायत के गांव का भ्रमण करवाते हुए आवश्यक जानकारी दी गई। सदर पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन ने गांव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जल जीवन मिशन अंतर्गत जलमीनार से हर घर, नल जल ग्रामीणों को मिल रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को बारी-बारी से गृह भ्रमण करा कर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुमी राणा एवं मनीषा मिर्जा ने जानकारी देते रंगोली के माध्यम से रेखांकित करते हुए गांव का नजरी नक्शा बना कर बताया । मौके पर प्रशिक्षक सुमि राणा , आरसी सॉल्टलेक इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट लिमिटेड कोलकाता के सोमनाथ बक्शी, सुरजीत सहित आईएसए सहयोगी संस्था के प्रशिक्षणार्थी एवं जलसहिया उपस्थित थे ।






