Search

September 27, 2026 8:04 am

जेपीएससी परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, पाकुड़ में केंद्रों का सघन निरीक्षण।

पाकुड़: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन को लेकर पाकुड़ प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधाओं, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा प्रश्नपत्र की गोपनीयता का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पदाधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को बेहतर माहौल और सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रशासन की सक्रिय निगरानी के बीच जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी मजबूत दिखाई दे रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!