Search

May 13, 2026 12:46 am

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का सख्ती से करें अनुपालन

उपायुक्त ने सभी सीओ एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि जिस चेकनाका पर अवैध परिवहन होगी, वहां के थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी एवं संबंधित कर्मियों पर एफआईआर की जाएगी: डीसी।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर एफआईआर की जाएगी। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, डीटीओ, डीएमओ को नियमित क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा। अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। जांच के दौरान कोई भी वाहन ओवरलोडिंग पाए जाते हैं तो, वैसे वाहन मालिक एवं जिस क्रशर से लोडिंग हुआ है, उस क्रशर को भी सील करते हुए समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ उपायुक्त ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन विभिन्न क्रशरों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं। इस बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पाकुड़ एवं महेशपुर एसडीपीओ, अमड़ापाड़ा एवं महेशपुर अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240217 wa00864873809255013521233

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!