स्वराज सिंह
Also Read: उपायुक्त का औचक निरीक्षण, किताझोर आवासीय विद्यालय में व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त निर्देश।
झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ जिला इकाई की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को बस स्टैंड के निकट किया गया। समारोह के दौरान हिरणपुर प्रखंड प्रसार पदाधिकारी मो. रफीक अंसारी एवं सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमिता मरांडी उपस्थित हुए। हिरणपुर प्रखंड उत्क्रमित प्राथमिक दलाई पहाड़ के शिक्षक मानिक मंडल को संघ की ओर से विदाई दी गयी। वह संघ के जिला सचिव के पद पर भी कार्यरत थे। उन्होंने हमेशा शिक्षकों के हित के लिए सोचते है। मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेख सिद्दीक, प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी, साहिबगंज जिला अध्यक्ष अशोक शाह, जिला अध्यक्ष एजाजुल, तापस झा, पावन ठाकुर, ब्रजमोहन ठाकुर, प्रकाश साह, चार्ल्स हेम्ब्रम, मदन बास्की, गणेश चंद्र साह के अलावे अन्य मौजूद थे।





