Search

September 27, 2026 11:39 am

नौ कुख्यात अपराधियों की शुरू हुई ‘कुंडली’ खंगालनी, अब हर हरकत पर रहेगी पैनी नजर

पाकुड़: पाकुड़ जिले में बेलगाम होते अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पाकुड़ पुलिस ने ‘मिशन क्लीन’ की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 09 आदतन अपराधियों के विरुद्ध निगरानी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब इन अपराधियों की हर गतिविधि पर पुलिस की सीधी नजर होगी।पुलिस प्रशासन द्वारा यह सख्त कदम झारखंड पुलिस हस्तक नियम-370 के तहत उठाया गया है। इस दायरे में उन अपराधियों को लिया गया है, जिनके खिलाफ बीते 1 फरवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 के बीच एक से अधिक गंभीर या संपत्ति मूलक अपराधों में पुलिस आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर चुकी है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा, बल्कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ भी पैदा होगा।

थानेदार करेंगे भौतिक सत्यापन, घर-घर दी जाएगी दबिश

निगरानी प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब इन कुख्यात अपराधियों का मासिक, त्रैमासिक और छमाही आधार पर वर्गीकरण किया जाएगा। संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी नियमित रूप से इन अपराधियों का भौतिक सत्यापन करेंगे। पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि जमानत पर बाहर आए ये अपराधी समाज में किसी नई घटना को अंजाम न दे सकें।पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक कार्रवाई पाकुड़िया थाना क्षेत्र में हुई है। पाकुड़िया थाना में 04, लिट्टीपाड़ा थाना: में 02,अमड़ापाड़ा थाना में 02, पाकुड़ (मु.) थाना में 1 अपराधी शामिल हैं। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पाकुड़ पुलिस जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!