Search

August 5, 2026 9:51 pm

उपयुक्त रांची द्वारा आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई

रांची। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समारोह की सफलतापूर्वक तैयारी एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, संजय भगत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, गौरव गोस्वामी, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, मोनी कुमारी, ADM नक्सल रांची, सुदर्शन मुर्मू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, रामगोपाल पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, वसिम अहमद, परियोजना निदेशक ITDA, मनीषा तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बादल राज, सहायक प्रशासक रांची नगर निगम, पथ प्रमंडल 1, कार्यपालक अभियंता भवन, पेय जल, सर्जेन्ट मेजर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

fb img 17859414783516413522047319431029
fb img 17859414843835617889795674806855

🌟स्वतंत्रता दिवस समारोह की समस्त तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश🌟

बैठक में निर्देश दिए कि मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की समस्त तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

🌟मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं:🌟

कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निर्देश दिए गए कि आगंतुकों के लिए मैदान के दाईं एवं बाईं ओर वाटरप्रूफ पंडाल/गैलरी तथा कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मैदान का समतलीकरण, बैरिकेडिंग तथा मंच एवं साउंड बॉक्स के लिए आवश्यक टॉवर निर्माण का कार्य भी समय से पूरा किया जाए।

जिला नजारत उपसमाहर्ता को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार करने, आयोजन स्थल पर मुख्य मंच की व्यवस्था तथा आमंत्रित अतिथिगणों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल, रांची को विद्युत व्यवस्था तथा साउंडप्रूफ जनरेटर की व्यवस्था को अंतिम रूप देने और पूर्ण तैयार रखने का निदेश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वितरण प्रमंडल गोंडा को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल आपूर्ति, वीआईपी टॉयलेट की व्यवस्था तथा परेड पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले कैडेटों के लिए मोरहाबादी मैदान में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मोरहाबादी की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत एवं साफ-सफाई, चिकित्सा मेडिकल कैंप तथा अग्निशमन की व्यवस्था को लेकर भी पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

🌟 सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं तत्परता से करें तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण करें🌟

बैठक में मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं तत्परता से करें तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण कर लें, ताकि समारोह भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

यह बैठक स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को सुदृढ़ एवं समन्वित बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

जानकारी हो की इस स्वतंत्रता दिवस समाहरोह में कुल 14 प्लाटून इसमें हिस्सा लेंगे अन्य राज्य से इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में ओडिशा पुलिस भी शामिल होने की सूचना है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!