नाबालिक लड़की को भागा ले जाने को लेकर थाना में किया गया मामला दर्ज।
सुदीप कुमार त्रिवेदी
शनिवार पाकुड़ मुफ्सिल थाना में दो अलग अलग कांड को लेकर मामले दर्ज हुए है । पहला मामला मोटरसाइकिल चोरी करने का है जबकि दूसरा मामला बहला फुसलाकर नाबालिग को भगाने का है । पहले मामले में पाकुड़ मुफ्सिल थाना अंतर्गत अंजना गाँव के निवासी विपुल राजामाल ने पाकुड़ मुफ्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अपने लिखित शिकायत में अंजना निवासी दिजेन माल के पुत्र विपुल राजामाल ने कहा है कि दिनांक 15 फरवरी को वे अपने हीरो कंपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, रजिस्टेशन संख्या JH16 D 5642 लेकर फतेयपुर अपने दीदी के घर गया था, जहाँ उनहोंने घर के दरवाजे पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके घर के अंदर गए, शाम के समय जब वे बाहर निकले तो उस जगह पर उनकी मोटरसाइकिल नदारद दिखी । आवेदक के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी उनकी मोटरसाइकिल नही मिली । विपुल राजामाल ने अपने पत्र में मोटरसाइकिल चोरी चले जाने की आशंका जताई है। उनकी शिकायत पर थाना कांड संख्या 35/24, दिनांक 17/02/24, धारा 379 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । वहीं दूसरा मामला नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगाने का है, मामले के बाबत पाकुड़ मुफ्सिल थाना अंतर्गत एक गाँव के निवासी ने पाकुड़ मुफ्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि दिनांक 13 फरवरी को उनकी 17 वर्षीय पुत्री सर्टीफिकेट लाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन बेटी के शाम तक घर वापस ना आने पर अभिभावकों के द्वारा खोजबीन की जाने लगी, दिनांक 16 फरवरी को पता चला कि उसी गाँव के एक लड़के द्वारा आवेदक की लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है । अपने आवेदन में आवेदक ने बेटी के द्वारा घर से 3 भरी 6 आना वजनी दो सोने का माला अपने संग ले जाने की बात कही है । इस मामले में थाना कांड संख्या 36/24, दिनांक 17/02/24, धारा 366(A)/379IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।





