सुदीप कुमार त्रिवेदी
Also Read: 15वें वित्त की राशि खर्च में तेजी लाने का निर्देश, 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करें लक्ष्य
तृणमूल कांग्रेस का पाकुड़ जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी सोमवार को हिरणपुर के मोहनपुर फुटबॉल मैदान में दोपहर 2:00 बजे होगी, जिसकी तैयारी पूरी हो गयी है। इसकी जानकारी पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दिया । कार्यक्रम हेतु की गई तैयारी का जायजा लेने के पश्चात झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष मो० आसराफुल शेख ने जिला कमिटी पाकुड़ के कार्यक्रम आयोजकों को कई दिशा निर्देश दिया। उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिलोमोन टोप्पो एंव पश्चिम बंगाल से पार्टी नेता शिरकत करेंगे। टीएमसी के मिडिया प्रभारी मो० नाजिर हुसैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस पार्टी के विधायक आमिरुल इसलाम भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।





