Search

May 12, 2026 11:06 pm

बड़ा घाघरी पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्यायमार्च

हेमंत सोरेन जी के जेल जाने से कार्यकर्ताओं में है भारी आक्रोश : सुलेमान बासकी।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । पदयात्रा सह न्याययात्रा कार्यक्रम के पांचवे दिन आज जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बडा़ घाघरी पंचायत में सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड अधयक्ष चरण मुरमू के नेतृत्व में पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाला गया। न्यायमार्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला सचिव श्री सुलेमान बासकी शामिल हुए।
न्यायमार्च के माध्यम से जिला सचिव सुलेमान बासकी ने जनता को बताया कि आज जिस तरीके से भाजपा संविधान को दरकिनार कर तानशाही रवैया अपना रही है उसका जवाब आने वाले समय मे झारखंड की जनता देगी। एक षड्यंत्र के तहत हमारे नेता दिशोम गुरु के पुत्र हेमंत सोरेन को भाजपा के इशारे पर जाली दस्तावेज बनवाकर जेल में डालने का काम किया है। लेकिन झारखंड की जनता सब भली भांति जानती व समझती है। कि उनके नेता आदरणीय हेमंत सोरेन के द्वारा भाजपा के सामने सर झुकाने से मना करने के कारण ही आज उन्हें जेल में डालकर प्रताड़ित किया जा रहा है। पूरे झारखंड के लोग इस प्रकार के कु कृत्य से आक्रोशित है व अपने नेता के न्याय लिए पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाल अपने नेता की रिहाई की मांग कर रह है।मौके पर जिला समिति सदस्य अलीम अनसारी लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम लिट्टीपाड़ा प्रखंड बीससूत्री अधयक्ष प्रसाद हांसदा प्रवक्ता दिनेश बासकी सहित झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

img 20240219 wa00122585059151080701157

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!