पूर्व खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार शाह को दी गई विदाई।
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ जिले में नितेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।शाम चार बजे नव पदस्थापित जिला खनन पदाधिकारी ने पाकुड़ खनन कार्यालय पहुंच पुर्व जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार शाह से जरूरी कागजी प्रक्रिया करने के बाद पदभार ग्रहण किया।मौके पर नितेश कुमार ने कहा कि इस समय चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए राजस्व के लक्ष्य को हासिल करना उनकी प्राथमिकता होगी।इसके अलावा विभाग के स्तर पर जो भी नियमसंगत काम होगा, उसे किया जाएगा।इधर, नए डीएमओ का स्वागत व निवर्तमान डीएमओ को दफ्तर के कर्मियों व सम्बंधित कारोबारियों ने भावभीनी विदाई दी। पदभार ग्रहण के समय जिले के सभी पत्थर व्यवसाई मौजूद रहे है,एक एक करके जिला खनन नितेश कुमार गुप्ता ने सभी का परिचय जाना।मौके पर सभी कार्यालय कर्मी समेत अन्य मौजूद रहे ।





