Search

May 12, 2026 8:44 pm

महायज्ञ में पहुँचे झामुमो जिलाध्यक्ष, रिहाई के लिए किया संकल्प।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला मुख्यालय के रूद्र नगर (खादानपाड़ा) पिछले एक हफ्ता से में चल रहे श्री श्री 1008 महारुद्र महायज्ञ में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की एवं पूर्णाहुति के दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के जल्द रिहाई के लिए नारिकल से संकल्प लेकर प्रार्थना की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वर की असीम कृपा होती है और उनकी कृपा बरसेगी। भाजपा की झूठ की राजनीति और रणनीति अब बहुत दिन चलने वाली नहीं है। पूरे देश में विद्रोह फैला हुआ है। झारखंड की जनता सब देख रही है उचित समय में उचित फैसला लेगी।मौके पर नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत, स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, नगर उपाध्यक्ष आदित्या तिवारी, राजू सिंह, प्रदीप हाजरा, राजा भगत सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!