सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ जिला के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत में गरीब दलित वंचित शोषित आदिवासी पिछड़ों अल्पसंख्यकों के मकान विहीन के लिए झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा आबूआ आवास निर्माण हेतु निर्देशित किए हुए हैं परंतु पाकुड़ जिला के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत सचिव एवं उनके लोग के द्वारा मोटी रकम मांगा जा रहा है । गौरतलब हो कि विगत शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त महोदय से मिलने के लिए महेशपुर प्रखंड के ग्रामवास केंद्री से अलका देवी पिता बसंत ठाकुर ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के समक्ष अपनी समस्या बताया इस क्रम में आवेदक के द्वारा आरोप लगाया कि पंचायत सचिव आवास निर्माण हेतु ₹5000 मांग रहे हैं जिस पर रंजीत सिंह ने लोगों को कहा कि उक्त विषय की जानकारी पाकुड़ उपयुक्त महोदय को दें संभवतः आपके समस्या का समाधान हो जाएगा, उसके बाद हिरणपुर पंचायत के ग्राम मुर्गादंगा के गरीब दलित आदिवासी कमजोर वर्ग सैकड़ो के तादाद में उपायुक्त महोदय से मिलने समाहरणालय में पहुंची हुई थी उनके द्वारा भी रंजीत सिंह को जानकारी दिया गया कि उनलोगों का आवास निर्माण हेतु पंचायत के द्वारा मोटी रकम मांग रहा है । रंजीत सिंह ने उन लोगों को अस्वस्थ किया कि उनकी समस्या जो है बहुत गंभीर है वे लोग सभी उपायुक्त महोदय से मिलकर अपना समस्या को रखें उपायुक्त महोदय सभी समस्याओं का निदान करेंगे । इस बाबत पूछे जाने पर रंजीत सिंह ने कहा कि इससे यह प्रतीत हो रहा है कि जिले के प्रखंड के पंचायत में आवास निर्माण हेतु मनमानी चल रही है और गरीबों के साथ अत्याचार एवं धानली किया जा रहा है । अभिलंब इन सभी गंभीर विषयों पर अंकुश लगे अन्यथा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ग्रामीणों के साथ सड़क से लेकर सदन तक धरना प्रदर्शन करेगी।





