Search

July 15, 2026 7:21 am

सियार का आतंक, तीन दिन में तीन बच्चें को बनाया शिकार।

पाकुड़। सियार के आतंक से लोग काफी डरे सहमें है लगातार छोटे बच्चों को अपना निशाना बना रहे है। पिछले तीन दिनों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीनारायपुर गांव में सियार तीन बच्चों को अपना शिकार बनाया, उनमें से एक बच्ची को खा गया है जबकि दो बच्चे घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात सादीकुल शेख अपने परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान एक सियार ने बेटा जुवाईर शेख पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चा रोने लगा तो देखा कि बच्चे के सीर पर सियार हमला कर भाग रहा है। जबतक परिवार के लोग सियार का पीछा करने पर जंगल की ओर चला गया। बच्चा का ईलाज के लिए सुबह सदर अस्पताल सोनाजोड़ी ले गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। परियोजना ने घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दिया। इधर बच्चे को सियार की काटने का सूचना मिलते ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री डाॅ. मिसफिका हसन ने गांव पहुंचकर परिवार से मिले और लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार से हर संभव मदद कराया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!