Search

May 12, 2026 6:18 pm

बिन मौसम बारिश ने खोली नगर परिषद की कार्यशैली की सच्चाई

सुदीप कुमार त्रिवेदी

संपूर्ण शहर को स्वच्छ रखने के मामले में खुद को अव्वल रखने वाली पाकुड़ नगर परिषद के स्वच्छता के दावे की पोल बिन मौसम की बारिश ने खोल कर रख दी । इस बेमौसमी बारिश की वजह से शहर के कई वार्डो के नाले और महानाले का पानी सड़क के उपर से बहने लगा । मसलन पांतीपाडा- राजापाडा जानेवाली सड़क के नाले का यही हाल है । गौरतलब हो कि उक्त नाले का निर्माण तकरीबन 06 माह पहले ही हुआ है । मुख्य सड़क पर सड़क किनारे बने लाखों रुपए की लागत से महान नल का निर्माण कराया गया इस नाला निर्माण का उद्देश्य था साफ सफाई और सही ढंग से जल का निष्कासन। इस बाबत जदयू के जिलाध्यक्ष गौतम मंडल का कहना है कि उक्त कार्य में कनीय अभियंता की मिली भगत से सही ढंग से प्राक्कलन ना बनाकर योजना का रूपरेखा तैयार किए बिना जैसे तैसे लाखों रुपए को इस नाला निर्माण में खर्च कर दिया गया। गौतम की माने तो उनके द्वारा इस मामले में पूर्व में नगर परिषद से शिकायत किया गया था लेकिन किसी भी तरह का कार्रवाई अभी तक नहीं हुई एवं यह जांच का विषय है । जदयू जिलाध्यक्ष ने इस मुद्दे पर मांग करते हुए कहा कि इस नाला निर्माण में जिन कनीय अभियंता के द्वारा पराक्रम तैयार किया गया और राशि का भुगतान किया गया ऐसे अभियंता पर अभिलंब उचित कार्रवाई हो । इस सड़क से जहां पानी बरसता है पूरे रोड पर नाले का गंदा खीचड़ बहने लगता है आसपास के घरों में नल का पानी घुसता है । इस मामले पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क स्थापित किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका ।

img 20240225 wa00114273898873881306139

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!