Search

May 12, 2026 5:24 pm

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरुद्ध झामुमो कार्यकर्ताओं ने रामचंद्रपुर पंचायत में निकाला न्यायमार्च।

आदिवासी मुख्यमंत्री को केंद्र की भाजपा सरकार के ईशारे पर ईडी गिरफ्तार कर प्रताड़ित कर रही है, झामुमो कार्यकर्ता अपने नेता के न्याय हेतू न्यायमार्च करते रहेंगे : झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव

रामकुमार भगत

पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख के नेतृत्व में पदयात्रा सह न्यायमार्च निकालकर केंद्र की भाजपा सरकार के ईशारे पर ईडी द्वारा राज्य के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई करने के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। न्यायमार्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए। न्यायमार्च के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के ईशारे पर हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है। जबकि पूरे झारखंड की जनता जानती है कि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तबसे केंद्र सरकार झारखंडियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीब, दलित पिछड़ो सभी को सम्मान देने का काम किया, लेकिन जहाँ भी भाजपा की सरकार है वहाँ आदिवासियों व पिछड़ों के साथ अन्याय होने की खबर मिलते रहती है। ईडी द्वारा जिस 8.5 एकड़ जमीन के मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है उसका कोई भी दस्तावेज ईडी अबतक प्रस्तुत नही कर पाई है। भाजपा चाहती है कि हेमंत सोरेन जी को जेल में डालकर झारखंडियों को डराकर वो फिर से सत्ता में काबिज हो जाएगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी सम्भव नही। पूरे राज्य के लोग पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्याय को देख रहे है और आनेवाले चुनाव में भाजपा से इस अन्याय का बदला लेकर रहेंगे। मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, पाकुड़ प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, युवा प्रखंड कोषाध्यक्ष मो० मोबारक हुसैन, फुरकान शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहें।

img 20240225 wa00331960418347729575377

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!