Search

June 19, 2026 8:25 pm

पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों का तीन दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

अमर भगत।

अमड़ापाड़ा ग्राम पंचायत विकास
योजना 2024 के तहत प्रखंड सभागार भवन में सोमवार को ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों का तीन दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ । ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल में पंचायत सचिव, स्वयं सेवक, एक वीपीआरपी फैसिलिटेटर, विषय से संबंधित पंचायत स्थायी समिति के सदस्य (दो वार्ड सदस्य-एक अध्यक्ष एवम् एक सदस्य), विषय संबंधित फ्रंटलाइन कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित पीरामल फाउंडेशन के अरशद अली के द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने ग्राम पंचायत के समुचित विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2023–2024 में सभी विभागों की योजनाओं का चयन किस प्रकार करना है तथा योजना चयन से सम्बंधित सभी आधारभूत बिदुओं पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने विभाग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर