Search

May 10, 2026 7:56 pm

महिला के समर्थन में पड़हा व आदिवासी महासभा ने आक्रोश में आकर फुंका पुतला ।



लापुंग : लापुंग प्रखंड में महिला को मिली सरकार द्वारा पांच डिसमिल जमीन पर बनी निर्माणधीन घर गिराने का विवाद बढ़ता रहा है। महिला बासी उराईन पक्ष के समर्थन में मांडर , चान्हो व लापुंग से जुटे पड़हा और आदिवासी महासभा के लोगों ने रविवार को नवाटोली बगीचा के समीप जमा हुए। और सैकड़ों कि संख्या में पहुंचकर कर महिला के घर को फिर से अस्थाई रूप से बनाया और जमीन का सीमांकन कर सरना झंडा गाड़ दिया गया। इधर घर बनाने की जानकारी मिलते ही ग्राम सभा के सदस्यों ने मिलकर बासी उरांव के घर को फिर से गिरा दिया। जिसके बाद बासी उरांव के समर्थन में पड़हा और आदिवासी महासभा के सदस्यों ने आकर नवाटोली में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पुर्व मंत्री बंधु तिर्की व संतोष तिर्की का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पड़हा समाज के लोगों ने कहा कि  मंत्री का रौब दिखाकर अपने ही हमाज की गरीब महिला को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।  मौके पर मुखलाल उरांव, गंदुर लोहरा, निरंजन उरांव, समेत कई लोग मौजूद रहें

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!