Search

June 26, 2025 7:25 pm

झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली न्याय मार्च सह पदयात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिहा करने की मांग

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के गायबाथन एवं पोखरिया पंचायत मे सोमवार को न्यायमार्च एवं पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के विरुद्ध सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी किया।जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू,झामुमो के सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम,मुखिया सह झामुमो नेता सुनीराम मुर्मू ,प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू के नेतृत्व मे न्याय मार्च सह पदयात्रा पंचायत के विभिन्न गांव में किया गया।इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू ने कहा की न्याय मार्च प्रत्येक पंचायत में अलग-अलग तिथि को निकली जा रही है । जिस प्रकार हमारे झारखंड के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक षड्यंत्र के तहत फंसा कर जेल भेजा गया है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं मे काफ़ी रोष है।कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किया।कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार ने साजिश कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि भाजपा में शामिल होने वाले भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है।कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन को तत्काल रिहा करने की मांग किया।इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल हनन, मिस्त्री मुर्मू, सुनील किस्कू, सिबधन मुर्मू,मस्तान हांसदा, नसीम टुडू,मास्टर दिनेश,जाफर मियां,जुलमहम्मद,सोलेमान हांसदा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर