Search

May 12, 2026 4:32 pm

साइबर अपराधियों ने महिला के साथ ठगी कर 27000 रुपए की अवैध निकासी कर ली।

बजरंग पंडित

पाकुड/साइबर अपराधियों के बढ़ते साहस ने पाकुड नगर थाना की एक महिला को शिकार बनाया है एक महिला के साथ ठगी कर 27000 रुपए की अवैध निकासी कर ली। मामला धनुषपूजा निवासी एक महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने अवैध तरीके से 27 हजार रुपए की निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित महिला अन्ना टुडू ने नगर थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस को दिए जानकारी में महिला ने बताया है कि 15 व 16 फरवरी को उनके खाते से पांच ट्रांजेक्शन में कुल 27100 रुपए की अवैध निकासी हो गयी। इसका न उनके पास कोई मैसेज आया है और न ही उनकी यूपीआई हिस्ट्री में ही कोई जानकारी मिली।
मोबाईल रिचार्ज करने के दौरान जब खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का नोटिफिकेशन आया तो उन्होंने अपने खाते की स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि उनके खाते से अवैध तरीके से राशि की निकासी कर ली गयी है। महिला ने पुलिस पदाधिकारी से मामले में कार्रवाई करते हुए राशि रिकवरी की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!