सुदीप कुमार त्रिवेदी
भाजपा पाकुड़ जिला के अन्तर्गत विभिन्न मंडलों में लाभार्थी संपर्क अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पाकुड़ नगर मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में पाकुड़ भाजपा कार्यालय, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार के नेतृत्व में तलवाडांगा स्थित महाकाल मंदिर परिसर तथा दादपुर के मंडल अंतर्गत सेजा फुटबॉल मैदान में मंडल अध्यक्ष सदानंद रजवाड़ नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक के सम्पा साहा, सह संयोजक अशोक प्रसाद, संयोजक प्रवीण मंडल, सह संयोजक राहुल दास, संयोजक शम्भु घोष, सह संयोजक कार्तिक मिर्धा, भाजपा अभियान के सह संयोजक हिसाबी राय, जिला परिषद का पूर्व अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, मिस्फिका हसन सहित मंडल की कार्य समिति, बुथ के अध्यक्ष,मंडल के प्रभारी, लाभार्थी संपर्क अभियान टोली के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यशाला में भारत माता, डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं सामूहिक वंदे मातरम के उपरांत कार्यशाला आरंभ हुआ।
01मार्च से 04 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के कार्यशाला में लाभार्थी संपर्क अभियान के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम अभियान के सह संयोजक हिसाबी राय ने कहा कि इस अभियान को कार्यकर्ता पूरी सक्रियता निभाते हुए घर-घर जनसंपर्क का लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने का कार्य करें।आगे उन्होंने ने कार्यक्रम में पूरी रूपरेखा उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच रखते हुए कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत संपर्क करना है आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता उक्त मंडलो के पंचायत स्तर पर लाभार्थियों के घर-घर पहुंचेंगे, उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर लाभार्थियों से संपर्क कर मोदी जी का प्रणाम पहुंचना है तथा पत्रक देना एवं स्टीकर लगाना लाभार्थियों के मोबाइल से मिस्ड कॉल करना तथा लाभार्थियों के साथ फोटो एवं उनके अनुभव का वीडियो बनाकर सरल ऐप पर अपलोड करना है।मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार ही लाभार्थी संपर्क अभियान को पूरा करेंगे। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने कहा कि 2014 के पहले यूपीएस शासन का भारत सबको याद है।देश कोल घोटाला, टुजी स्पेक्ट्रम घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला,भूमि घोटाला त्रस्त था। आतंकवाद चरम सीमा पर थी सीमाएँ सुरक्षित नहीं थी,दुश्मनों के हौसले बुलंद थे।काले धन के रूप में अकूत संपत्ति स्विस बैंकों में जमा हो रहे थे। ऐसे में देश की जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी जैसे गरीब के बेटे ने प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली इस परिवर्तन ने देश में नए युग का सूत्रपात किया।मोदी सरकार की योजनाएं पर गौर करें तो जनधन खाता, शौचालय का निर्माण,उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड,गरीब कल्याण अन्न योजना,कोविड टीकाकरण, महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना,स्टार्टअप योजना,मुद्रा योजना किसान सम्मान निधि जैसे अनेक कल्याणकारी योजनाऐं गांव करीब किसान के जीवन को खुशहाल बनाया।सामाजिक दृष्टिकोण से देखें तो दलित, आदिवासी,पिछड़े,सामान्य वर्गों के लिए मोदी सरकार की योजनाओं के माध्यम से गरिबों के जीवन को खुशहाल बनाने मे पहल की है। कार्यशाला में सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, शबरी पाल, रूपाली सरकार, पार्वती देवी, प्राची चौधरी, मनोरमा देवी, तुलसी बर्धन, गणेश रजक, असीम मंडल, विक्रम मिश्रा, अजय कुमार भगत, अभिक दास, जगदीश भगत, रतन भगत, कुंदन सिंह, पिन्टू दुबे, निर्मल दास, पिंकी मंडल आदि मौजूद थे।





