प्रशासन ने दिखाई दरियादिली, परीक्षार्थी को दिलाया नया एडमिट कार्ड।
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत जमशेदपुर पंचायत के नया पीतांबरा गांव में मंगलवार को करीब 8 बजे के आस पास इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण तीन घर सफीकुल शेख, दौलत शेख (दोनों का पिता स्वर्गीय खुर्शीद शेख), रफीदा बेवा पति – स्व० डालिम शेख, (ख) खालिदा बेवा (पति-असीम शेख) का जलकर राख हो गया। वही घर में रखे सारा सामान कपड़ा, बिस्तर, कागजात, खाने की वस्तुएं आदि सहित नगद कैश तक जलकर राख हो गया। साथ ही पाकुड़ केकेएम कॉलेज के विद्यार्थी रहे राकिउल शेख (पिता सफीकुल शेख) का उस आग लगी के कारण एडमिट कार्ड जलकर राख हो गया, जिससे उनकी चेहरों में मायूसी छा गई थी लेकिन इसकी सूचना प्रशासन को मिलते ही उस इन्टरमीडिएट की परीक्षार्थी को इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा- 2024 का पुनः एडमिट कार्ड की व्यवस्था करा दिया गया और तब जाकर इनृटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के निमित्त (मंगलवार को ) द्वितीय पाली में हो रही परीक्षा में शामिल होकर सकुशल परीक्षा दिया। कितने का नुकसान हुआ है, इसका आंकड़ा समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं पाया, लेकिन अनुमानित लाखो का नुकसान हुआ है।




