अन्यायपूर्ण व्यवहार झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगी जनता जाग चुकी है।
सतनाम सिंह
पाकुड़।पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीनगर एवं रघुनन्दनपुर पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा के ईशारे पर ईडी द्वारा की गई कार्रवाई के विरुद्ध न्यायमार्च निकाला। न्यायमार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख ने किया ।न्यायमार्च के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि पूरा झामुमो परिवार और हरेक झारखंडी अपने नेता हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्यायपूर्ण व्यवहार के खिलाफ खड़ा है। राज्यवासियों की सेवा झामुमो का परम कर्तव्य रहा है, दिशोम गुरू शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और माननीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विगत 4 साल में झारखंड ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है। विरोधी दल को जलन हो रहा था।यही कारण है कि हमारे नेता हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया गया है। जनता भाजपा के सारी करतूतों से पूरी तरह वाकिफ है और सही समय पर इसका बदला लेंगे।मौके पर प्रखंड सचिव राजेश सरकार, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफरूल शेख़, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन, युवा प्रखंड सचिव सत्तार शेख़, अमीरूल शेख़, इमाम हुसैन फ़ोसि शेख़, आजा शेख़, तरीकुल शेख़, मुरसलिम शेख़, जोरसीड शेख़, बारीक शेख़ नदीम शेख़, आलिम शेख़, राकिब शेख़, शैखुल शेख़, बसीर शेख़, अब्दुल लतिब सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।





