सतनाम सिंह
पाकुड़: शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए पाकुड़ नगर परिषद एवं जिला प्रशासन की पहल पर अंबेडकर चौक के समीप वाटर एटीएम पिछले साल 2 अक्टूबर को बड़े ही तामझाम के साथ लगाया गया था।उद्घाटन डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने किया था।तब उपायुक्त के साथ ही नप अध्यक्ष ने घोषणा की थी कि शहर में लोगों को आरओ का शुद्ध पानी एक रुपये में पिलाया जाएगा, लेकिन अधिकारियों ने जो सपना यहां के लोगों को दिखाया था, वह एक ही साल में टूट गया। लोगों को इस योजना का लाभ मिलना बंद हो गया। स्थिति यह है कि आज वह वाटर एटीएम खराब हो गया है। नप प्रशासक राजकमल मिश्रा ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं थी जल्द ही मरम्मत की जाएगी और फिर से लोगों को पानी मिलने लगेगा।




