Search

June 22, 2026 3:17 am

सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सबकी योजना सबका विकास अभियान 2023 अंतर्गत गठित सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड सभागार पाकुड़िया में मंगलवार को दूसरे दिन का संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रखंड के डोमनगड़िया , गनपुरा, खजुरडंगाल, खक्सा,लागडुम, मोहुलपहाड़ी, मोंगला बांध, पाकुड़िया, पलियादाहा, फुलझंझरी, राजपोखर एवं तेतुलिया कुल मिलाकर 12 पंचायत के सहजकर्ता दल के कुल 96 सदस्य प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। जिनमें प्रत्येक पंचायत से सहजकर्ता दल में एक पंचायत सचिव,दो वार्ड सदस्य,एक ग्राम रोजगार सेवक,एक आंगनबाड़ी सेविका,एक जल सहिया ,एक स्वास्थ्य सहिया एवं जेएसएलपीएस अंतर्गत ग्राम संगठन के अध्यक्ष तथा सचिव प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। जिसमें पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामाजिक सुरक्षा, महिला सभा, बाल सभा सहित अन्य के विषय पर बताया गया। प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षक प्रखंड समन्वयक सईम अख्तर प्रशिक्षण दे रहे हैं।

img 20240227 wa00398332418251716403287

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!