Search

August 6, 2026 7:27 am

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने जताया भरोसा

पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माननीय आलमगीर आलम ने रविवार को पाकुड़ प्रखंड के फरसा (शहबाजपुर), भवानीपुर और चांचकी पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। चांचकी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आलमगीर आलम ने कहा कि वह पिछले करीब तीन दशक से पाकुड़ की जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया गया है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि कभी आवागमन के लिए लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज बेहतर सड़क और संपर्क मार्गों से विकास की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हित और विकास को प्राथमिकता देती रही है। जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि इसी भरोसे का परिणाम है कि उनकी अनुपस्थिति में भी जनता ने उनकी पत्नी एवं विधायक निसात आलम को भारी समर्थन देकर विधानसभा में भेजा।
आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ की जनता से उनका रिश्ता केवल राजनीति का नहीं बल्कि सेवा और विश्वास का रिश्ता है। उन्होंने कहा, हर नौजवान में आलमगीर आलम है और हर व्यक्ति आलमगीर आलम है।
जनसभा के दौरान बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। खराब मौसम में भी लोगों का उत्साह और उपस्थिति आलमगीर आलम के प्रति उनके समर्थन और विश्वास को दर्शाता रहा।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

img 20260621 wa00524578121968688320666
img 20260621 wa00533569741826196822337

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!