Search

May 22, 2026 9:06 pm

बकरीद की आहट से गुलजार हुआ मवेशी हाट,चालीस हजार तक बिक रहे खस्सी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को हिरणपुर स्थित सरकारी मवेशी हाट में खसी की बिक्री में काफी तेजी आई। हाट में चारो ओर काफी संख्या में लोग खसी बेचने के लिए लाया था , वही बाहर के व्यापारियों द्वारा भी बड़ी बड़ी खसी को बाजार में लाया गया था। जहां एक एक खसी की मूल्य 30 से 40 हजार तक बताया जा रहा था , वही लोग खरीदने को लेकर भी आतुर दिखे। हाट के अलावे सड़क किनारे भी लोगो को खसी की खरीद बिक्री करते देखा गया। जिसकारण सड़क की आवागमन में भी लोगो को काफी परेशानी आई। व्यापारियों ने बताया कि वर्षो की भांति इस वर्ष भी बकरीद में बड़ा से बड़ा खसी खरीदने को लेकर होड़ मची हुई है। इस बार अच्छा खासा व्यापार होने की संभावना है।

img 20260522 wa00888034926263819569357

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!