Search

May 12, 2026 3:40 pm

सीपीएम नेता वृंदा करात पहुंचीं महेशपुर, कहा- हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी न्यायोचित नहीं

पाकुड़: पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा हटियापड़ा स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को सीपीआईएम के की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में सीपीआईएम के प्रमुख वृंदा करात मुख्य रूप में उपस्थित थी। उन्होंने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ जनता को भी एक होना पड़ेगा। केंद्र के मोदी सरकार नफरत की राजनीति करते हुए देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। हिंदुत्व के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रहे हैं।जिस तरह झारखंड के मुख्यमंत्री को षड्यंत्र के तहत जेल भेजा गया। यह गलत है, सभी एजेंसी मोदी के कहने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मोदी को हटाने में सभी को एक साथ आना होगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा को एक भी सीट हासिल नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने झामुमो राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हंसदा के खिलाफ भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद क्षेत्र के लोगों के साथ धोर अन्याय किया है। क्षेत्र में समस्या ही समस्या है। परंतु यहां के सांसद एक बार भी लोकसभा में समस्या का सवाल नहीं उठाया। अडानी के खिलाफ एक शब्द सांसद के द्वारा नहीं बोला गया। आदिवासियों को उसके हक से बेदखल किया गया। इससे यही प्रतीत होता है कि यहां के सांसद बड़े-बड़े कंपनी के मालिकों के साथ साठ-गांठ में है या तो फिर यहां के जनता के समस्याओं का नजर अंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास करने में सांसद पूरी तरह फेल है। लोगों की समस्या से कभी भी अवगत नहीं होते हैं। और न ही इसकी निराकरण के बारे में सोचते हैं। वृंदा करात ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वामपंथी दल झारखंड राज्य के कई संसदीय सीटों पर अपना प्रत्याशी देंगे कहा कि गठबंधन पार्टी के तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। अगर गठबंधन के तरफ से पहल की जाएगी तो पार्टी फैसला करेगी। अन्यथा अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उन सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे जहां हमारी पकड़ है। उन्होंने सीधी तौर पर राजमहल सीट से प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी सीपीआईएम के तरफ से राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी दिया था। इस बार भी प्रत्याशी दिया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संगठन मजबूती को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य सचिव प्रकाश विपलबी, दुमका जिला सचिव सुभाष हेम्ब्रम, पाकुड़ जिला सचिव गोपीन सोरेन, जिला कमेटी सदस्य हुडिंग सोरेन, ताला बास्की, देवाशीष दास गुप्ता, लूनाक मरांडी के अलावे अन्य मौजूद थे।

img 20240228 wa00007253777565258828990

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!