Search

May 12, 2026 2:43 pm

BREAKING: जामताड़ा में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत

जामताड़ा: जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास ट्रेन से कट कर करीब 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है. बताया जाता है कि लोकल ट्रेन से कटने के कारण यह हादसा हुआ है. घटना के बारे में बताया जाता है कि एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी. जिस वजह से यात्री सभी नीचे आ गए थे और इसी बीच लोकल ट्रेन आ गई और इसकी चपेट में यात्री कर आ गए. अभी तक तीन लाशे ट्रैक पर दिखाई दे रही है. घटना की सूचना मिलने पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए हैं. अंधेरा होने की वजह से मृतकों की गिनती नहीं हो पा रही है.  मौके पर रेलवे प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंचा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. राहत कार्य जारी है.

images 56937583953940300991
images 46876823015124621841
images 38944394586158707271

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!