सीबीआई प्रमुख प्रवीण सूद के हाथों All The Best पुरुषकार से सम्मानित हुए प्रिंस जुमरानी।
पाकुड़ के मध्यमवर्गीय परिवार के राजकुमार ने अपनी जगह बनाई।
सतनाम सिंह
कौन कहता है आँसमां में सुराख़ नही होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों पाकुड़ के सिंधीपाड़ा निवासी ओमप्रकाश जुमरानी के पुत्र प्रिंस जुमरानी ने इस कहावत को पूरी तरह चरितार्थ कर दिखाया है । सच में माता पिता के आशीर्वाद और सच्ची लगन से प्रिंस जुमरानी ने अपने मुकाम को ना केवल हासिल किया बल्कि अपने परिवार के साथ साथ पाकुड़ की इस पथरीली ज़मीन की आबो-हवा को भी खुश्गवार बना दिया । पाकुड़ सिंधीपाड़ा निवासी ओमप्रकाश जुमरानी के बेटे प्रिंस जुमरानी का चयन सी बी आइ में हुआ है, फिलवक्त उनको सी बी आई हेडक्वाटर, गाजियाबाद के केंद्र में जगह मिली है, स्वतंत्र प्रभार का इंतजार हो रहा है । बैथनी क्रिश्चियन सोसायटी स्कूल से अपनी बाल्यावस्था की पढ़ाई करने के बाद उच्चतर शिक्षा हेतु प्रिंस जुमरानी दिल्ली चले गए, जहाँ पर पढाई करते हुए वे सी बी आई के लिए चयनित हुए । इस बाबत प्रिंस जुमरानी ने बताया कि उनके इस सफलता के सच्चे हकदार उनके माता पिता हैं, थोडे भावुकता के साथ प्रिंस ने कहा कि उनकी माता भी उनके साथ घर से दूर इसलिए रही ताकि वे सफलता की ऊँची इबारत लिख सकें । बताते चले कि प्रिंस के पिता ओमप्रकाश जुमरानी एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं लेकिन अपने बेटे के सपने को हकीकत में बदलने के लिए उन्होंने काफी तकलीफ़ों का सामना किया, बकौल प्रिंस उनके पिता ने अपनी परेशानी को कभी अपने बेटे तक पहुँचने नही दिया । एक सवाल के जबाब में प्रिंस ने बताया कि उनके सी बी आई में चयन के उपरांत सी बी आई प्रमुख प्रवीण सूद ने प्रिंस को ऑल द बेस्ट पुरस्कार से भी नवाजा है । अपनी सफलता को इतनी साफगोई से स्वीकारने वाले प्रिंस ने अपनी सफलता को पाकुड़ के तमाम उनके शुभचिंतकों के प्रति समर्पित बताया है ।






