प्रशांत मंडल
Also Read: नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री बिष्णु महायज्ञ सम्पन्न, पूर्णाहुति के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क रांगा पुल के समीप गुरुवार देर रात केमिकल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 10सीएम 9052 मालदा से लिक्विड लाद कर पाकुड़ हिरणपुर लिट्टीपाड़ा के रास्ते धनबाद जानें वाली थी लेकिन लिट्टीपाड़ा के रांगा के समीप चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गया। मौका देखकर चालक भागने में सफल रहा। वहीं इस दुर्घटना से खलासी राजकुमार तिवारी बाल बाल बच गया। घटना की खबर मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गए हैं। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना है। किसी भी प्रकार का हताहत होने की सूचना नहीं है।मामले की जांच किया जा रहा है।


Related Posts
Also Read: डीएवी आरा कुजू में ग्रेजुएशन डे का आयोजन हुआ




