Search

October 27, 2026 11:31 pm

पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित कोयला को किया जप्त।

75 टन से जायदा कोयला को जप्त कर लाया गया थाना,चार लोगों के खिलाफ किया गया मामला दर्ज।

सानू कुमार

महेशपुर थाना प्रभारी सनी सुप्रभात ने गुप्त सुचना के आधार पर भंडारीत 75 टन चोरी का कोयला धावाडंगाल के समीप जब्त किया है. मामले को लेकर थाना प्रभारी सनी सुप्रभात के फर्द ब्यान पर जमीन पर भंडारित चार रैयत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. दर्ज ब्यान में उल्लेख किया है कि बीते बुधवार की रात नौ बजे गुप्त सुचना मिली की धावाडांगाल के समीप चोरी का कोयला भंडारित है. जहां पहुचने पर आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोयला किन की है कोई सामने नही आया. जहां से 75 टन कोयला जब्त कर हाइवा के माध्यम से थाना लाया. बाद में छानबीन करने पर पता चला कि उक्त जमीन के रैयत कुबराज सोरेन, शिवलाल सोरेन, मानवेल सोरेन, देवीलाल सोरेन के जमीन पर अवैध कोयला रखा गया था. पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित कोयला मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 24/24 के तहत चारो रैयत के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!