बिना नंबर लगा बालू का अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्टर तेज गति के कारण हुआ अनियंत्रित।
Also Read: विधायक हेमलाल मुर्मू ने किक मारकर किया फुटबॉल फाइनल का उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ (पाकुड़)थाना क्षेत्र के साहिबगंज गोविन्दपुर एक्सप्रेस हाइवे पर सूरजबेड़ा के समीप शनिवार को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिना नंबर का ट्रैक्टर अमड़ापाड़ा नदी से बालू लोड कर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था।उसी दरम्यान सूरजबेड़ा पुल के समीप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और चालक वाहन को संतुलित नहीं कर सका और ट्रैक्टर पेड़ में जाकर टकरा गया और ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।घटना की खबर पुलिस को मिलते ही थाना से एसआई जेना बालमुचू घटनास्थल पहुंचकर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को जब्त कर कर आगे की कारवाई में जुट गए हैं।






